फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, पुल से नीचे जा गिरा युवक; दो की हालत गंभीर

Tue, 16 Jun 2026 11:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

हादसे में घायल दोनों युवक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है। घायलों में करन पुत्र शैलेंद्र निवासी नगला उदना सराय नीम जिला एटा और विकास पुत्र पंकज निवासी कनराऊ थाना बरहन बताए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-जलेसर सड़क स्थित जमालनगर भैंस रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक पुल से नीचे जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोगों से सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विक्रम सिंह तथा डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवलखेड़ा भिजवाया। जानकारी होने पर घायलों के परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे। 

स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. शरद चंद्र केसरी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है। घायलों में करन पुत्र शैलेंद्र निवासी नगला उदना सराय नीम जिला एटा और विकास पुत्र पंकज निवासी कनराऊ थाना बरहन बताए गए हैं। पुलिस फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन









 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें