फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज गति से आ रही कार पेड़ से टकराई, चालक समेत 3 घायल

Wed, 24 Jun 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। बमरौली कटारा में तेज गति से आ रही कार पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। मंगलवार को फतेहाबाद की तरफ से तेज गति से आ रही कार यूपी 80एच ए 1527 बमरौली कटारा में सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ के पास खड़ी बाइक भी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बमरौली कटारा निवासी कार चालक अमान खान, इकथरा निवासी विजय सिंह, समेत एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बमरौली कटारा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि कार को थाने भिजवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें