फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident: बाह में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की मौत; गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

Tue, 02 Jul 2024 12:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बासौनी के पुरा नीमडाडा गांव के तीन दोस्त विपिन (26) पुत्र सुरेश, श्याम सुंदर (30) पुत्र राम अवतार, सूरज (22) पुत्र मुन्नालाल सोमवार रात 9.30 बजे के करीब कार से बटेश्वर की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। 
विज्ञापन
Agra Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार रात 9.30 बजे बाह के बिजकौली में पेड़ से टकराने से तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गये। कार में फंसे बासौनी के पुरा नीमडाडा गांव के रहने वाले तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीच सड़क पर आई गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई थी। तीनों बटेश्वर की ओर से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं। मृतकों के परिवारों में मातमी कोहराम मच गया है। बासौनी के पुरा नीमडाडा गांव के तीन दोस्त विपिन (26) पुत्र सुरेश, श्याम सुंदर (30) पुत्र राम अवतार, सूरज (22) पुत्र मुन्नालाल सोमवार रात 9.30 बजे के करीब कार से बटेश्वर की ओर से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि तेज रफ्तार कार बीच सड़क पर आई गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर से हुई धमाके की आवाज पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना पर बाह पुलिस पहुंच गई। 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से बाह सीएचसी भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पर शव देख परिजनों में मातमी कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक बाह श्याम सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें