फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाइक की रफ्तार कम करने के लिए कहा...इसलिए पीट-पीटकर कर दी बुजुर्ग की हत्या, लोगों में आक्रोश

Sat, 25 Oct 2025 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बाइक सवार को रफ्तार कम करने के लिए कहने पर विवाद हुआ। बाइक सवार ने अपने दोस्तों को बुला लिया और बुजुर्ग की पिटाई  कर दी। सिर में चोट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक के घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के सामने से तेज रफ्तार में बाइक निकाल रहे चालक को बुजुर्ग ने टोक दिया तो वह नाराज हो गया। गाली गलौज देने लगा। विरोध पर फोन करके अपने परिजन व अन्य दोस्तों को बुला लिया। मासूम नाती के सामने ही लाठी, डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर 4 आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से माहौर समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन


दर्ज केस के अनुसार भीम नगर जगदीशपुरा निवासी पप्पू माहौर (60) पत्नी सुनीता और दो बेटों लेखराज और शिवा के साथ रहते थे। बेटी ममता की शादी हो चुकी है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन कर रहे थे। शुक्रवार शाम 7:30 बजे वह अपने 3 साल के नाती को गोद में लेकर घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाला जीतू तेज गति से बाइक लेकर आया। उन्होंने गली छोटी होने का हवाला देकर धीरे चलाने के लिए कहा, इस पर जीतू नाराज हो गया और मारपीट पर उतारू हो गया। उसने फोन करके अपने दोस्त और परिचित बुला लिए। परिजन पवन, विजय और शिव कुमार करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के साथ हाथों में लाठी डंडे लेकर आ गए। उन्होंने पप्पू पर हमला बोल दिया और नाती के सामने ही पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बचाने में दोनों बेटे, बेटी समेत परिजन घायल
उन्हें बचाने आए दोनों बेटे लेखराज, शिवा और बेटी ममता, भाई की पत्नी गौरी और भतीजा सागर घायल हो गए। स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिजन पुलिस की मदद से इलाज के लिए्र पप्पू को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर भीमनगर माहौर गली निवासी जीतू, पवन, विजय और शिवकुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

माहौर समाज में घटना के बाद आक्रोश
जगदीशपुरा में पप्पू माहौर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले के बाद माहौर समाज में आक्रोश है। कोली गर्जना महासंघ के संस्थापक सदस्य कैलाश माहौर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि आए दिन शहरों में माहौर समाज के लाेगों के साथ घटनाएं हो रही हैं। ऐसा न रुका तो समाज के लोेग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें