फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-जयपुर घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो ट्रेनों की यह जानकारी होगी फायदेमंद

Thu, 21 Nov 2019 01:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा-जयपुर रूट पर ट्रेनों की रफ्तार दिसंबर के अंत तक बढ़ जाएगी। इस रूट पर आगरा-बांदीकुई सेक्शन में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य संरक्षा आयुक्त भी रूट का जायजा ले चुके हैं। टावर वैगन भी लगातार चलाई जा रही है। आगरा-जयपुर रूट पर आगरा-बांदीकुई सेक्शन में दो साल से चल रहा विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


बांदीकुई से जयपुर साइड में विद्युतीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह कार्य भी जल्द पूरा होने की उम्मीद रेलवे अधिकारी जता रहे हैं। अभी तक आगरा फोर्ट स्टेशन पर जयपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को डीजल इंजन से दौड़ाया जाता है। विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने पर इलेक्ट्रिक इंजन से ही गाड़ियां संचालित होंगी। 

इससे इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। अभी ट्रेनें आगरा से जयपुर तक का सफर चार से साढ़े चार घंटे में तय कर रही हैं। विद्युतीकरण केबाद आगरा से जयपुर केबीच सफर अधिकतम तीन घंटे का हो जाएगा।

विज्ञापन

आगरा से बड़ी संख्या में जयपुर-अजमेर जाते हैं विदेशी पर्यटक

आगरा से जयपुर, अजमेर, उदयपुर भ्रमण करने के लिए बड़ी संख्या में आगरा आने वाले सैलानी पहुंचते हैं। उनकी सूची में राजस्थान भ्रमण शामिल होता है। पहले यात्री जयपुर शताब्दी से जाते थे, लेकिन इस ट्रेन के बंद होने के बाद ज्यादातर विदेशी टूरिस्ट बसों से जयपुर, अजमेर जाते हैं। इलेक्ट्रिफिकेशन होने केबाद ट्रेन से जयपुर जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी।


आगरा फोर्ट से राजस्थान की ओर ट्रेनें

  • आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी
  • मरुधर एक्सप्रेस
  • आगरा फोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस
  • जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
  • खजुराहो-अहमदाबाद एक्सप्रेस
  • गोवाहटी-बीकानेर एक्सप्रेस वीकली
  • अछनेरा-मथुरा रूट की भी ट्रेनें इस रूट से गुजरती हैं


बढ़ेगी ट्रैक पर ट्रेनों की गति
आगरा-बांदीकुई सेक्शन में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। सीआरएस (मुख्य संरक्षा आयुक्त) का निरीक्षण भी हो चुका है। जयपुर साइड में काम तेज गति से चल रहा है। दिसंबर के अंत तक विद्युतीकरण पूरा हो सकता है।  
-एसके श्रीवास्तव, वाणिज्य प्रबंधक, आगरा मंडल


एक से डेढ़ घंटे का आएगा फर्क
इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य होने से जयपुर व आगरा रूट पर ट्रेनों की टाइमिंग में एक से डेढ़ घंटे तक का फर्क आएगा। बांदीकुई तक डबल लाइन बनने से स्पीड और बढ़ जाएगी। जयपुर तक डबल लाइन पहले से ही है। 

विज्ञापन

-राजकुमार शर्मा, सदस्य, रेल परामर्शदात्री समिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें