फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिका गुप्ता ने पेनकाक सिलेट में रजत पदक जीता, भारतीय टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के केए कॉलेज की छात्रा ऋषिका गुप्ता ने जम्मू में हुए पेनकैक सिलाट (इंडोनेशियन मार्शल आर्ट) के ट्रायल में महिला वर्ग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत उनका चयन भारतीय टीम में हो गया है। वह अगले माह चीन में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

केए कॉलेज के प्रवक्ता डा. प्रवीन सिंह ने बताया कि जम्मू विश्वविद्यालय जम्मू में 18 नवंबर को भारतीय पेनकैक सिलाट टीम के चयन के लिए ट्रायल हुआ था। इसमें कॉलेज की छात्रा ऋषिका गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इससे उनका चयन भारतीय टीम में हो गया है। अब वह 26 से 30 दिसंबर तक चीन के यांजी शहर में होने वाली एशियन पेनकाक सिलाट चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
इससे पहले 11 से 20 दिसंबर तक भारतीय पेनकैक सिलाट के कैंप में हिस्सा लेंगी। इस शिविर में फिटनेस के साथ- साथ स्किल ट्रेनिंग पर भी जोर दिया जाएगा। ऋषिका के चयन पर के.ए पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. बीके तोमर और खेल समिति के सदस्य डा. प्रमिला वशिष्ट, डा. राधाकृष्ण दीक्षित, डा. उमेश यादव और डा. नरेश भारद्वाज शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें