फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा हादसाः 10 जान जाने के बाद टूटी नींद, मौत की पुलिया पर बने स्पीड ब्रेकर

Mon, 12 Jun 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
accident in mathura - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब मथुरा-भरतपुर मार्ग पर मकेरा पुलिया को चौड़ा किया जाएगा। शासन ने इसके लिए प्रस्ताव मांग लिया है। डीएम को तीन दिन के भीतर प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा। स्पीड ब्रेकर और लाइटिंग का काम करा भी दिया गया है।
विज्ञापन


इस मार्ग का पूरा नाम पीलीभीत-बरेली-मथुरा-भरतपुर मार्ग है। इसे स्टेट हाईवे-33 भी कहा जाता है। अब ये मार्ग नेशनल हाईवे में आ गया है। इसको चार लेन का भी कराया जा रहा है। इस मार्ग पर हादसे के नजरिए से सबसे खतरनाक स्थल मकेरा पुलिया बनी हुई है। पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। 
रविवार को मकेरा पुलिया तोड़कर रजबहा में इनोवा गिर गई थी जिसमें बरेली के 10 लोगों की मौत हो गई थी। 

इस हादसे के बाद शासन ने पुलिया को चौड़ा कराने का फैसला किया है। शासन ने जिलाधिकारी से तत्काल प्रस्ताव भेजने को कहा है। जिलाधिकारी को तीन दिन के भीतर प्रस्ताव भेजना होगा। वहीं हादसे के बाद स्पीड ब्रेकर और लाइटिंग का काम भी शुरू करा दिया गया है। 
विज्ञापन


टूटी पुलिया की मरम्मत भी हो गई है। स्पीड ब्रेकर सोमवार तक बनकर तैयार भी हो गए थे। पुलिया दूर से नजर आए इसके लिए रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। दिनभर पुलिया पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम होता रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें