फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः ब्लॉक में तख्तापलट के लिए भाजपाइयों का चक्रव्यूह

Mon, 12 Jun 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
डीएम फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का असर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश की विधानसभा में तीन चौथाई बहुमत वाली भाजपा के नेता अब स्‍थानीय स्तर पर अपनी धाक जमाने का प्रयास कर रहें। चाहे इसके लिए तख्तापलट ही क्यों न करना पड़े। 
विज्ञापन


ताजा मामला यूपी के फिरोजाबाद जिले का है। यहां पूर्व की सपा सरकार के शासन काल में पंचायत चुनाव हुए थे। ऐसे में ग्राम पंचायत से लेकर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत तक सपा का ही जलवा रहा। सभी में सत्ताधारी पार्टी के प्रत्या‌शियों ने जीत हासिल की। हाल ही के विधानसभा चुनाव से पहले फिरोजाबाद जिले को भी सपा का गढ़ माना जाता था। ऐसे में यहां भी ब्लॉक में सपा के ही प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख चुने गए। 

अब जबकि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में तीन चौथाई बहुमत के सा‌थ काबिज है तो भाजपा के स्‍थानीय नेता भी स्‍थानीय स्तर पर अपने प्रभुत्व का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार 12 जून को फिरोजाबाद के जसराना ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने डीएम नेहा शर्मा के समक्ष ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन


जसराना में सपा के रामपाल यादव ब्लॉक प्रमुख हैं और बताया जा रहा है कि यह अविश्वास प्रस्ताव भाजपा की बीडीसी आकृति यादव के नेतृत्व में लाया गया है। जसराना ब्लॉक के 63 बीडीसी सदस्यों में से 39 के अविश्वास प्रस्ताव में समर्थन की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि ब्लॉक में तख्तापलट की यह योजना स्‍थानीय भाजपा विधायक के नेतृत्व में बनी है। 

जानकारों का ये भी कहना है कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में यह पहला अविश्वास प्रस्ताव है। बता दें कि फ़िरोज़ाबाद जिले के नौ ब्लॉकों में से आठ पर अभी समाजवादी पार्टी का ही कब्ज़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें