करौली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala Digital
नवरात्र में आगरा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु करौली माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए रेलवे श्रद्धालुओं के लिए नवरात्र में दो से 11 अप्रैल तक प्रतिदिन (गाड़ी संख्या 01961/62) आगरा फोर्ट-गंगापुर सिटी मेला विशेष गाड़ी का संचालन करेगा। इस ट्रेन में कुल सात कोच होंगे।
ये रहेगा ट्रेन के चलने का समय
मेला स्पेशल ट्रेन आगरा फोर्ट से शाम पांच चलेगी। 5:12 बजे ईदगाह, पथौली, मिढ़ाकुर, किरावली, सिंगारपुर, फतेहपुरसीकरी, औलेंडा, रूपवास, धनना खेड़ी, बंशी पहाड़पुर, नगला तुला बंध बरैठा, बिरमबाद, बयाना, डुमरिया, फतेह सिंह का पुरा, हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी, पीलोदा, छोटी उदेई से होकर रात्रि 9:30 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी।
गंगापुर सिटी से यह ट्रेन रात्रि 22:20 बजे चलकर रात्रि 2.05 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से करौली दर्शन को जाने वाले आगरा व आसपास के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।
यमुना ब्रिज-रतलाम पैसेंजर एक से तेज चलेगी
गाड़ी संख्या (05912) यमुना ब्रिज (आगरा)-रतलाम स्पेशल पैसेंजर एक अप्रैल से बदले हुए नंबर 19818 यमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस व 19817 रतलाम-आगरा किला एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के समय और ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।