फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गोदाम में लगी आग से दहशत में आए लोग, बाल्टियां लेकर आधी रात को संभाला मोर्चा

Sun, 27 Mar 2022 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

घनी बस्ती में स्थित गोदाम में आधी रात को आग लगने से आसपास को लोगों के होश उड़ गए। आग की लपटें कहीं उनके घरों को भी चपेट में न ले लें, इस डर से बाल्टियां लेकर लोगों ने मोर्चा संभाल लिया और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।   
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जगदीशपुरा के हनुमान नगर में शनिवार रात 11:30 बजे एक गोदाम में आग लग गई। लपटें निकलने पर कॉलोनी के लोग घरों से निकल आए। दो दमकलों से आधा घंटे में आग पर काबू कर लिया। 

विज्ञापन


हनुमान नगर में रीना चंद्रा का गोदाम है। बताया गया है कि गोदाम में एक ई-रिक्शा और एक लोडिंग टेंपो खड़ा था। कुछ सामान भी रखा हुआ था। रात तकरीबन 11:30 बजे लोगों ने लपटें निकलती देखी। गोदाम के बराबर में ही घर बने हुए थे। लोग निकल आए। उन्होंने पहले बाल्टियों से पानी डाला। बाद में सबमर्सिबल पंप चलाया। आग से वाहन और अन्य सामान जलने लगा। कुछ ही देर में आग पूरे गोदाम में फैल गई।

सूचना मिलने के  दस मिनट बाद दमकल पहुंची। आधा घंटे में आग बुझ सकी। लीडिंग फायरमैन राकेश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें