फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चालकों व परिचालकों के स्वास्थ्य की हुई जांच, आईएसबीटी पर लगा विशेष शिविर

Mon, 22 Dec 2025 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण सर्दी में बसों का परिचालन कर रहे चालक और परिचालकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आंखों की जांच की गई, ताकि कोहरे में दृश्यता से जुड़ी किसी भी समस्या को समय रहते पहचाना जा सके। 
 
विज्ञापन
विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आईएसबीटी, पर सोमवार को चालक-परिचालकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। घने कोहरे के चलते बस संचालन में बढ़ती चुनौतियों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन


शिविर के दौरान रोडवेज के चालक और परिचालकों की आंखों की विशेष जांच की गई, ताकि कोहरे में दृश्यता से जुड़ी किसी भी समस्या को समय रहते पहचाना जा सके। इसके साथ ही एचआईवी जांच समेत अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण भी किए गए।

विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टरों की टीम पूरे दिन जांच कार्य में जुटी रही। अधिकारियों के अनुसार दोपहर तक करीब डेढ़ सौ चालक और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका था।
विज्ञापन


परिवहन विभाग का कहना है कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य न केवल कर्मचारियों की सेहत की निगरानी करना है, बल्कि सड़क पर यात्रियों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना है। आने वाले दिनों में ऐसे शिविर अन्य बस डिपो पर भी आयोजित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें