मैनपुरी। जिले से 42 बॉगी आलू लेकर आज स्पेशल मालगाड़ी मैनपुरी से तारकेश्वर बंगाल के लिए रवाना होगी। बुधवार की देर शाम तक आलू की लोडिंग का कार्य चलता रहा। स्टेशन अधीक्षक ने आलू की लोडिंग व्यवस्था को देखा।
मैनपुरी से आलू का व्यापार बाहरी प्रदेशों के लिए लगातार जारी है। आलू की खोदाई के बाद पहलीबार सीजन का आलू बाहरी प्रदेशों में भेजे जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि पिछले दो दिन से स्पेशल मालगाड़ी में मैनपुरी में आलू लोड किया जा रहा है। जनपद से 42 बॉगी आलू लोड होकर बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के लिए स्पेशल मालगाड़ी से रवाना किया जाएगा।