फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान आज से, खोजे गए 74 मरीज

Fri, 30 Jan 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान में 30 जनवरी से 14 फरवरी तक लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान कुष्ठ रोगियों को एमसीआर चप्पल, कॉटन, गौज, सेल्फ केयर किट और दवाएं वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जागरूकता अभियान के अवसर पर जनपद में ब्लॉक स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम होंगे। सीएमओ ऑफिस, सभी प्रशासनिक अधिकारी और ग्राम प्रधानों की ओर से जिलाधिकारी का संदेश जनता को पढ़कर सुनाएंगे और जागरूकता संबंधित अपील की जाएगी। ग्राम पंचायत और ग्राम सभा के अंतर्गत जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगे व स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार लवानिया ने बताया कि कुष्ठ रोग माइक्रो वेक्टीरियम लैप्री नामक जीवाणु से होता है। यह आनुवांशिक एवं छुआछूत रोग नहीं है। जनपद में अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक 74 नए कुष्ठ मरीज खोजे गए हैं। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ध्रुव गोपाल ने बताया कि कुष्ठ रोगियों के परिवार के स्वस्थ व्यक्तियों व उसके आस-पास के 10 घरों के स्वस्थ व्यक्तियों के (कॉन्टेक्टस) को कुष्ठ रोग से सुरक्षित रखने के लिए डोज दिया जाना प्रारंभ किया गया है। वहीं डॉ. ध्रुव गोपाल कहते हैं कि शारीरिक विकृति और कुरुपता ही कुष्ठ रोग के बारे में भय और सामाजिक घृणा का मूल कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुष्ठ रोग के सामान्य लक्षण
- शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो उसमें पसीना ना आता हो कुष्ठ रोग हो सकता है
- शरीर की संवेदना वाहक नसों में मोटापन व दर्दीलापन कुष्ठ रोग का लक्षण हो सकता है। जांच व इलाज ना कराने पर विकलांगता आ सकती है।
- कान की पाली का मोटा होना व कान पर गांठे होना।

उपचार
पीबी- (पॉसी बेसिलरी) छह माह तक इलाज
एमबी- (मल्टी बेसिलरी) 12 माह तक इलाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें