फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी की मजबूती का संकल्प

विज्ञापन
सपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए, सपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हजरत शेख सलीम चिश्ती
विज्ञापन
- नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह का हुआ स्वागत
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी/ किरावली। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह का बुधवार को फतेहपुर सीकरी और किरावली में स्वागत किया गया। फतेहपुर सीकरी की गोकुल वाटिका में जिलाध्यक्ष का 51 किलो की पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की। किरावली में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। सपा हमेशा जरूरतमंदों के हक और सम्मान के लिए लड़ती है और आगे भी लड़ती रहेगी। किरावली में जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, श्रीकृष्ण वर्मा, राजपाल यादव, पवन प्रजापति, संतोष पाल, कुसुमलता यादव, देवेंद्र यादव और राहुल चौधरी आदि माैजूद रहे।

सपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए, सपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हजरत शेख सलीम चिश्ती

सपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए, सपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हजरत शेख सलीम चिश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें