फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बकाये पर दो गांवों की बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। अभयपुरा बिजली घर क्षेत्र के शांतिनगर गांव एवं बलाईपुरा गांव में बकाये का भुगतान न करने पर मंगलवार को बिजली काट दी गई थी। ग्रामीणों के विरोध पर बुधवार को बिजली की लाइन जोड़ दी गई है। अभयपुरा के जेई राजकुमार ने बताया कि शांतिनगर गांव में 85 बिजली कनेक्शन हैं, 15 उपभोक्ताओं ने बिल जमा किए हैं। गांव में तीन पर शिविर लगाए जाने के बाद भी बिल का भुगतान न होने पर 25 केवीए के ट्रांसफार्मर बंद कर दिया है। बलाईपुरा गांव में 30 बिजली कनेक्शन हैं, 10 उपभोक्ताओं ने बिल जमा किए हैं। गांव में दो बार शिविर लगाए जाने के बाद भी बिल का भुगतान नहीं किए जाने पर 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को बंद कर दिया है। बिजली काटे जाने पर दोनों गांव अंधेरे में डूब गये। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यवाही का विरोध कर एसडीओ जैतपुर विनोद कुमार से बिजली की आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की। बुधवार को दोनों गांवों की बिजली लाइन जुड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें