आगरा में एमएलसी चुनाव की मतगणना हंगामेदार रही। मतगणना के दाैरान सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए। इसमें दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी के कपड़े तक फट गए। दोनों ओर से मारपीट करने का आरोप लगाया गया। टकराव की सूचना पर आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। मंडी समित को छावनी बना दिया। चुनाव परिणाम में सपा के डाॅ. आकाश अग्रवाल ने आगरा खंड शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के हरिकिशोर तिवारी को हराया। वहीं स्नातक सीट पर डाॅ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा प्रत्याशी शशांक यादव को शिकस्त दी। वहीं, एटा में पुलिस की एक लाख के इनामी बदमाश वीरेंद्र से मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से वीरेंद्र ढेर हो गया। कुख्यात बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज थे। मथुरा में छाता शुगर मिल को लेकर किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया। बाद में लंबी वार्ता के बाद प्रशासन और किसानों में सहमति बन गई। आगरा में बाइक और कार की टक्कर के बाद अपर जिला जज पर हमला कर दिया गया। उनके पिता और गनर से मारपीट की गई। हमलावरों ने कार में आग लगाने की भी कोशिश की। मामले में 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एमएलसी चुनाव: शिक्षकों के 'मास्टर' बने आकाश, मानवेंद्र बने स्नातकों के 'गुरूजी', इतने मतों से दर्ज की जीत
आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के डाॅ. आकाश अग्रवाल और स्नातक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की...
पढ़ें पूरी खबर
छाता शुगर मिल: प्रशासन और किसानों के बीच समझौता, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, धरना स्थल पर निकले किसान
मथुरा की छाता शुगर मिल को लेकर जारी किसानों के विरोध-प्रदर्शन में लंबे गतिरोध के बाद प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बन गई है। सेमरी गांव में काफी देर तक चली मैराथन वार्ता के बाद पुलिस प्रशासन के ठोस आश्वासन पर किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया और ज्ञापन सौंपकर वापस धरना स्थल लौट गए...
पढ़ें पूरी खबर
एक लाख का इनामी वीरेंद्र ढेर: एटा में पुलिस से मुठभेड़, पांच जिलों में फैला था आपराधिक नेटवर्क
एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी लुटेरा वीरेंद्र मारा गया। वह मैनपुरी के हरचंदपुर का निवासी था। स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ चेकिंग कर रही पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश की माैत हो गई...
पढ़ें पूरी खबर
एमएलसी चुनाव: भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, प्रत्याशियों के फट गए कपड़े; मतगणना के दौरान आगरा में बवाल
विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान दिनभर हुए हंगामे के बाद मंगलवार देर रात करीब एक बजे जमकर बवाल हुआ। मतगणना स्थल के अंदर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। दोनों ओर से एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए गए...
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: आगरा में अपर जिला जज पर हमला, पिता और गनर से की मारपीट; कार में भी आग लगाने की कोशिश
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा पर हमला बोला गया। उनकी कार में बाइक की टक्कर लगने पर समझाने पर युवक ने अपने 30-40 साथियों को बुला लिया। न्यायिक अधिकारी, उनके पिता और गनर के साथ मारपीट की। जान से मारने और कार में आग लगाने की कोशिश की। न्यायिक अधिकारी ने परिवार सहित किसी तरह कार ले जाकर अपनी बचाई। मुख्य आरोपी ने कार का शीशा तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने भूपेंद्र और 30-40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है...
पढ़ें पूरी खबर