फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसपी सिंह बघेल बोले, लोहा लोहे को काटता है, जहर-जहर को मारता है

विज्ञापन
करहल विधानसभा क्षेत्र में एक बैठक में बोलते कें्रदीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल। स्रोत: वी - फोटो : करहल विधानसभा क्षेत्र में एक बैठक में बोलते कें्रदीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। उप चुनाव में करहल सीट पर जीत के लिए भाजपा पूरा दम लगा रही है। इसी के चलते केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोहा लोहे का काटता है और जहर ही जहर को मारता है। अनुजेश सैफई परिवार के रिश्तेदार हैं, वह उन्हें जानते हैं और इस बार उन्हें हराएंगे भी।
विज्ञापन

प्रो. बघेल ने ये बातें नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज करहल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि अनुजेश यादव समाज से आने के साथ ही करहल और सैफई परिवार की चक्रव्यूह रचना को अच्छे से जानते हैं। यादव समाज में भी उनकी रिश्तेदारियां हैं, इस बार सपा का फर्जी वोट नहीं पड़ेगा। वहीं भाजपा को भी वोट मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा जरूर जीतेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव समेत पूरे परिवार को करहल में खूंटे से बांधकर रखा। यहां तक कि नेताजी को भी प्रचार करने आना पड़ा।
वह चुनाव खूंटे से बांधने का चुनाव था और ये चुनाव जीतने का चुनाव। लखनऊ में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर एक्स पर की गई पोस्ट पर उन्होंने कहा कि धरती पुत्र के घर टि्वटर पुत्र पैदा हो गया है। इसलिए उन्हें वे गंभीरता से नहीं लेते हैं। उन्होंने मैनपुरी के अनिल यादव के उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष रहने के दौरान के कार्यकाल को कालायुग बताते हुए सपा को घेरा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें