भोगांव में आबकारी मंत्री आगे
भोगांव विधानसभा सीट की बात करें तो यहां चुनाव खर्च में भाजपा प्रत्याशी और आबकारी रामनरेश अग्निहोत्री आगे हैं। उन्होंने 16 लाख 29 हजार 615 रुपये का खर्च दिखाया है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस की ममता राजपूत हैं। उन्होंने 11 लाख 33 हजार 555 का खर्च दिखाया है। सपा प्रत्याशी आलोक शाक्य ने आठ लाख 13 हजार 554 रुपये खर्च दिखाया है। वहीं, वोटर इंटरनेशनल पार्टी की अनीता का चुनावी खर्चा मात्र 10 हजार दिखाया गया है, जो पूरे जिले की विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम है।
किशनी में आशू दिवाकर आगे रहे
किशनी विधानसभा सीट पर चुनाव खर्च में आशू दिवाकर आगे रहे हैं। 16 फरवरी तक उन्होंने 18 लाख 70 हजार 620 रुपये का चुनाव खर्च दिखाया है। खर्च के मामले में वह पहले स्थान पर रहे हैं। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी बृजेश कठेरिया रहे हैं। उन्होंने नौ लाख 56 हजार 33 रुपये का खर्च दिखाया है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के विनीत नारायण सिंह हैं। उन्होंने चार लाख 99 हजार 25 रुपये का खर्च दिखाया है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जसवाल ने बताया कि प्रत्याशियों की ओर से उपलब्ध कराए गए खर्च के ब्यौरे की जांच की जा रही है। प्रशासन भी खर्च पर नजर बनाए हुए हैं।