पशुधन समृद्धि में योगदान दें पशु चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा वेटरिनरी क्लब की ओर से आयोजित विश्व पशु चिकित्सा सप्ताह का समापन मधु रिसार्ट में रविवार को प्रदेश के पशुधन, लघु सिंचाई और मत्स्य विभाग के मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पशु चिकित्सकों से पशु धन समृद्धि में योगदान का आह्वान किया।
कार्यक्रम में चिकित्सकों ने पशुधन मंत्री से पशु पालन विभाग का नाम बदल कर पशु चिकित्सा सेवाएं एवं पशुधन विकास विभाग रखने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग की तरह पृथक स्थानांतरण नीति, नॉन प्रैक्टिस एलाउंस के अलावा पशु चिकित्सकों की सेवाओं को आकस्मिक एवं तकनीकी सेवाएं घोषित करने की भी मांग की। प्रोेफेसर बघेल ने उनकी मांगों पर जल्द से जल्द निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। मीरगंज (बरेली) के पशु चिकित्सक एवं विधायक डा. डीसी वर्मा ने पशु चिकित्सकों की समस्याएं उठाईं। कार्यक्रम को संयोजक डा. केजी सिंह, अध्यक्ष एचएस ओझा, एसपी यादव, डा. पीके पालीवाल, आरके शर्मा, डा. एसके मलिक, डा. डीएस राजपूत, डा. एन सिह, डा. बीएस यादव, डा. बीएस वर्मा ने आदि संबोधित किया। कार्यक्रम में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, झांसी, ललितपुर सहित कई जिलों के पशु चिकित्सक मौजूद रहे।