फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से रामबेटी और रुचि यादव ने किया नामांकन दाखिल

विज्ञापन
शिकोहाबाद- नामांकन दाखिल करते हुए सपा से वार्ड संख्या 31 की प्रत्याशी रुचि यादव। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी वार्ड संख्या 30 से रामबेटी और वार्ड संख्या 31 से रुचि यादव ने बृहस्पतिवार को सादगी पूर्वक नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने के बाद दोनों प्रत्याशी अपने क्षेत्र में पहुंचीं, जहां उनका जोशीला स्वागत हुआ।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 30 से सपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेबटी यादव बृहस्पतिवार सुबह दस बजे पति सर्वेश कुमार और प्रस्तावक सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। नामांकन कर लौटते समय उन्होंने कहा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास कराना उनका उद्देश्य है। उनके साथ सर्वेश यादव, मुकेश कुलश्रेष्ठ, दर्मन सिंह, देवेंद्र सिंह, नागर पाल आदि मौजूद रहे।
वार्ड संख्या 31 से सपा समर्थित प्रत्याशी रुचि यादव पत्नी राहुल एडवोकेट बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर से नामांकन दाखिल करने निकलीं। प्रस्तावक राधा देवी के साथ उन्होंने नामांकन किया। नामांकन के बाद समर्थकों के साथ क्षेत्र में पहुंची और रैली निकालकर जनता से समर्थन मांगा। उनके साथ बिजेंद्र सिंह (ठेकेदार), विकास यादव, डॉ. उमेश चंद्र, डॉ. रामपाल, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. संजय, डॉ. दिनेश मुन्नालाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें