सपा सांसद ने कहा कि प्रदेशभर में दलितों पर उत्पीड़न की ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही है। आपराधिक तत्वों को पुलिस और सरकार का संरक्षण मिल रहा है। उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को नालंदा अपार्टमेंट में जतिन और वसीम फ्लैट मरम्मत के लिए मजदूरी पर गए थे। फ्लैट मालिक ने उन्हें बुलाया था। उसी अपार्टमेंट में रहने वाले एक चिकित्सक ने दलित युवक को बिना बात मारना-पीटना शुरू कर दिया। 27 अप्रैल की इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस कमिश्नर से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, अवनींद्र यादव, गौरव यादव, फैजान खान आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - India-Pakistan Tension: पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका...सेंधा नमक के ऑर्डर रद्द, इन सामान पर भी लगी रोक
पीडीए की मजबूती से आएगा बदलाव
सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सचिव महावीर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को गुम्मट तख्त पहलवान, ताजगंज में पीडीए जन चौपाल आयोजित की गई। सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने जन चौपाल में कहा कि पीडीए की मजबूती से ही प्रदेश में बदलाव आएगा। अनुसूचित समाज के लोगों ने सुमन का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, प्रदेश सचिव ममता टपलू, एडवोकेट विशाल प्रसाद, राम सहाय यादव, अभय सिंह, भरत सिंह, वेद प्रकाश चौधरी, रोहित, केशव, राहुल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP: भारत-पाक तनाव के बीच बड़ी कामयाबी, देश का पहला स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप...बनेगा सुरक्षाबलों की आंख और कान