फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने मनोज यादव को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। दिग्गज दावेदारों के बीच समाजवादी पार्टी ने नए चेहरे पर दांव लगाया है। सपा ने भोगांव क्षेत्र के गांव महानंदपुर धुबिया निवासी जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर लंबे समय से सपा काबिज है। इस बार सपा के 13 सदस्य चुनाव जीते हैं। सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए छह जिला पंचायत सदस्यों ने आवेदन किया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनोज यादव के नाम पर अपनी स्वीकृति दी है।
इसके बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने मनोज यादव के नाम की घोषणा की। टिकट घोषित होने बाद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनोज यादव का स्वागत करते हुए उन्हें जीत के लिए अग्रिम बधाई दी।
विज्ञापन

पहले ही खरीद लिया था पर्चा
सपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा 24 जून को की गई है। बावजूद इसके मनोज यादव 22 जून को ही नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। इससे साफ है कि पार्टी हाईकमान ने पहले ही उनके नाम पर मोहर लगा दी थी। वह लगातार दूसरी बार बेवर ब्लॉक के वार्ड संख्या आठ से सपा से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। वर्तमान में वह जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष हैं।
कितने किस दल के हैं समर्थित सदस्य
सपा-13
भाजपा-08
निर्दलीय-08
कांग्रेस-01
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनोज यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी का ही इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा होगा। अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें