पूर्व विधायक से मिलकर बाहर आते शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा के बरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव रविवार को पूर्व विधायक रामवीर यादव से मिलने जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक से भेंट करने के साथ उनको भरोसा दिया कि साथ हैं। इस दौरान तो शिवपाल यादव के समर्थक भी मौजूद थे।
जसराना ब्लाक में दस वर्ष पूर्व हुई फायरिंग के मामले में गत दिवस पूर्व विधायक ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था। जमानत अर्जी निरस्त हो जाने के कारण उनको जेल में जाना पड़ा था। जिला जज पीके सिंह के यहां अपील की थी। उन्होंने मामले को एडीजे द्वतीय राकेश कुमार के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया, लेकिन वहां काफी बहस के बाद रामवीर यादव को कोई राहत नहीं मिली।
जेल में बंद पूर्व विधायक से मिलने को रविवार को सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे शिवपाल यादव पहुंचे। जिला कारागार में वह मिलने के ही साथ भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ हैं।