फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब पर टिप्पणी पर भड़के दलित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फेसबुक पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर दलित समाज में आक्रोश है। इस पर उन्होंने विरोध जताते हुए सीओ को एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन



फेसबुक पर चार जनवरी को संजय द्विवेदी के नाम से बने एक एकाउंट पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो को गलत ढंग से पेश किया गया। साथ ही अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग भी किया गया।


जब समाज के लोगाें ने इस पोस्ट को पढ़ा तो आक्रोश व्याप्त हो गया। समाज के लोगों ने आपस में मंत्रणा कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया। रविवार को कोतवाली पहुंच कर सीओ सिटी को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन



पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी राकेश पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोग इस तरह की हरकतें कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें