पीड़िता का पति है ट्रक चालक
मोहल्ला नेहरू नगर निवासी शिवपाल सिंह यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वर्ष 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ा। दूसरी बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जैथरा के पड़ोसी गांव की निवासी एक महिला ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसका पति ट्रक चालक है। घटना के दिन पति और ससुर घर पर नहीं थे। ओमशरन व शिवपाल सिंह यादव उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसे तमंचे से डराकर दुष्कर्म किया।