फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी के मामले में सपा नेता ने साधी चुप्पी

Sat, 17 Aug 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा के नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिलने के मामले में नेता ने चुप्पी साध ली है। मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जानकारी मिली है लेकिन कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महाराज सिंह शाक्य निवासी आगरा रोड को कुछ दिन पहले एक चिट्ठी मिली। चिट्ठी फर्रुखाबाद से भेजी गई थी। इसमें धमकी देते हुए 25 लाख रुपये की मांग की गई। भेजने वाले के पते के रूप में लॉरेंस विश्नोई गैंग लिखा हुआ है। धमकी भरे लहजे में कहा गया कि अगर रुपये नहीं दिए तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इस बारे में नेता की ओर से पार्टी के अन्य नेताओं को जानकारी दी गई। पुलिस के पास जाकर भी इस बारे में बताया गया। हालांकि कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी गई। एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि नेता की ओर से कोई भी शिकायत नहीं मिली है। जिस पर कार्रवाई की जा सके। शिकायत मिलेगी तो निश्चित तौर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

किसी ने किया मजाक
लॉरेंस विश्नोई गैंग वही है जिसने मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। लॉरेंस गैंग की ओर से सलमान खान को धमकी दी गई थी। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। उसी गैंग की ओर से महाराज सिंह शाक्य को धमकी मिलने की बात कही जा रही है। हो सकता है कि किसी ने नेता के साथ मजाक किया हो या किसी अन्य कारण से परेशान कर रहा हो। इसका खुलासा तो शिकायत और पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें