करहल में पत्रकारों से वार्ता करतीं सांसद डिंपल यादव ।
करहल (मैनपुरी)। सांसद डिंपल यादव शनिवार को करहल में चेयरमैन अब्दुल नईम के आवास पर पहुंची। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम से भाजपा के लोग तिलमिलाए हुए हैं। भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा का सत्ता से बाहर जाने का समय नजदीक आ रहा है। चेयरमैन की पत्नी के मैरिज होम पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चेयरमैन पर जो कार्रवाई की गई है। वह बहुत ही हीन भावना से की गई है। उन्होंने अधिकारियों पर सपा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जो काम करना है वह न करके सपा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सपा के जुझारू कार्यकर्ता दबने वाले नहीं है। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, चेयरमैन अब्दुल नईम मौजूद रहे।