फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा नेता से 1.37 करोड़ की धोखाधड़ी, साझीदार ने किया विश्वासघात; भाजपा में शामिल होते ही बदल गए तेवर

Sun, 11 May 2025 07:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सपा नेता से उसके ही साझेदार ने 1.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर दी। इस दौरान आरोपी भाजपा में शामिल हो गया। पीड़ित ने बताया कि साझीदार के तेवर बदल गए हैं। अब वो रकम मांगने पर धमकी दे रहा है। 

 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अनूप यादव के साथ उनके व्यापारिक साझीदार ने 1.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मांगने पर जो चेक दिए, वह बाउंस हो गए। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ सिकंदरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 

सिकंदरा, ककरैठा निवासी अनूप यादव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव हैं। उनका टोल प्लाजा समेत कई विभागों में ठेकेदारी का काम है। अनूप यादव ने बताया कि वर्ष 2020-2021 में पार्टी आयोजनों में उनकी मुलाकात सपा नेता लखनऊ के रहने वाले बृजेश यादव से हुई थी। बृजेश के साथ गोरखपुर में टोल में साझीदार बने। 

 
विज्ञापन

बाद में बृजेश यादव ने सपा से चुनाव लड़ने के लिए पैसे की मांग की। इस पर कई बार में नकद और बैंक खातों में 1.37 करोड़ रुपये दिए। टिकट नहीं मिलने पर आरोपी ने रकम वापस नहीं की। जो चेक दिए वह डिसऑनर हो गए। पीड़ित का कहना है कि अब आरोपी भाजपा में शामिल हो गया है और धमका रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें