सपा महानगर अध्यक्ष शबीर अब्बास ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। आगामी चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की सरकार बनाना नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को सपाइयों ने 2027 में सूबे में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सपा नेताओं ने पद्म विभूषण मुलायम सिंह के जीवन को सादगी की मिसाल बताया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। आगामी चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की सरकार बनाना और जनहित की नीतियों को धरातल पर उतारना ही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गोष्ठी में महानगर महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने भी विचार रखे। इस दौरान देवेंद्र यादव, राजपाल यादव, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, नितिन कोहली, जमील सिद्दीकी, पवन प्रजापति, हर्षवर्धन धाकड़, ओम पंडित आदि मौजूद रहे।