फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग ने डीएम से मांगी रिपोर्ट: हाईवे पर हुई थी कंटेनर-डंपर की भिड़ंत, जिंदा जलकर दो लोगों की माैत

Sun, 11 Oct 2026 03:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में हुए दर्दनाक हादसे पर उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। हादसे में दो वाहनों की टक्कर के बाद आग लग गई थी। दो लोगों की जिंदा जलकर माैत हो गई थी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का मामला उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


खंदौली में 3 अक्तूबर की सुबह डंपर और कंटेनर की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी। हादसे में राजस्थान के धौलपुर निवासी आकाश (25) और करुआ (24) की जिंदा जलने से मौत हो गई। खंदौली के नगला जालिम निवासी सुमित और शीतू घायल हुए थे। दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत ने आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत में सड़क सुरक्षा, वाहनों की फिटनेस, आपातकालीन सहायता और वैधानिक सुरक्षा दायित्वों में चूक का मुद्दा उठाया गया। आयोग ने 6 अक्तूबर को जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर 10 दिसंबर तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल का कहना है कि उन्हें अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें