कासगंज। नवागत पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने जिले के बॉर्डर की पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और ड्यूटी पर मौजूद पिकेट के पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। थाना प्रभारियों ने चेकिंग अभियान चलाया।
एसपी ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की सक्रियता बनाए रखने के लिए बॉर्डर पर चेकिंग कराई जाएगी। कस्बा व ग्रामीण इलाकों में थाना प्रभारी व हल्का इंचार्ज भ्रमण करके शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। थाना प्रभारियों ने चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को चेतावनी दी। सदर कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा ने मालगोदाम चौराहे पर पुलिस के साथ चेकिंग अभियान चलाया। सहावर में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने अतिक्रमण न करने की लोगों को हिदायत दी। गंजडुंडवारा में इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के न चलने की चेतावनी दी।