सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और एमएलसी प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को हराने के लिए भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर चुनावी धांधली का गंभीर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके समर्थन में उतर आए हैं। शनिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि प्रताड़ित और अपमानित होकर डॉ. अग्रवाल द्वारा लिए गए धर्म परिवर्तन के फैसले से न केवल वे स्वयं, बल्कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश का अग्रवाल समाज आहत हुआ है।
समाजवादी पार्टी की तरफ से शनिवार को जारी प्रेस वक्तव्य में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएलसी चुनाव में सत्तापक्ष और प्रशासनिक तंत्र ने मिलकर धांधली की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने वादा किया कि समय आने पर पार्टी डॉ. आकाश अग्रवाल को यथोचित स्थान व सम्मान देकर अग्रवाल समाज के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना करेगी। सपा पूरी तरह से डॉ. अग्रवाल और समाज के साथ खड़ी है।