मंच पर मुलायम सिंह यादव साथ में सांसद अक्षय यादव
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सपा मुखिया अखिलेश यादव और संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। एक मंच से जनसभा को संबोधित करते पिता और पुत्र भाजपा पर जमकर बरसे।
अखिलेश और मुलायम नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला छबरैया में कारगिल शहीद वीर चक्र से सम्मानित ब्रजलाल की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। प्रतिमा अनावरण के बाद मुलायम सिंह ने सपाइयों को राजनीति मंत्र दिया।
कारगिल शहीद ब्रजलाल की प्रतिमा वर्षों से अनावरण के इंतजार में थी। चुनावी जमीन तैयार करने में जुटी सपा ने शहीद की प्रतिमा अनावरण के बहाने जिले में मुलायम और अखिलेश को एक मंच पर लाकर बड़ा सियासी संकेत देने की कोशिश की।