मैनपुरी। सपा ने पहले प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही अब पहले नामांकन के लिए तारीख का भी एलान कर दिया है। सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव 21 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ सैफई परिवार के कई दिग्गज नेता भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी इसका कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
करहल उप चुनाव के लिए सपा ने तेजप्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। 18 अक्तूबर से नामांकन शुरू होने के बाद सपा ने नामांकन की तारीख घोषित कर दी है। 21 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तेजप्रताप यादव अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के अलावा सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी मौजूद रह सकते हैं। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि नामांकन की तारीख तय हो गई है। नामांकन में कौन-कौन मौजूद रहेगा, इसकी भी जानकारी जल्द ही सार्वजनिक कर दी जाएगी।