फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबरें: आगरा में रो पड़े सपा प्रत्याशी, संत प्रेमानंद ने की पदयात्रा; सिलिंडर फटने से किशोर की माैत

Fri, 23 Oct 2026 04:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ब्रज क्षेत्र में शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। एमएलसी चुनाव के मतदान के दाैरान सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल ने गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। वह वीडिया से बात करते हुए रो दिए। वहीं, वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज फिर पदयात्रा पर निकले तो दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कासगंज में सिलिंडर फटने से किशोर की माैत हो गई।
 
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान हुआ। आगरा शिक्षक खंड से सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल ने मतदान के दाैरान गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उन्हें और समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने लखनऊ की शाही ईदगाह में धर्म परिवर्तन करने की बात कही। वृंदावन में संत प्रेमानंद पदयात्रा पर निकले तो दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर संत का जगह-जगह स्वागत किया। कासगंज में सिलिंडर में धमाके से घर की छत उड़ गई। हादसे में एक किशोर की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सोना और चांदी के भावों में आई नरमी से सराफा बाजार चमक उठा है। पिछले एक महीने में 50 हजार रुपये प्रति किलो चांदी और 10 हजार रुपये प्रति दस ग्राम सोने के भाव में गिरावट आई है। वहीं, आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में ट्रक चालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चालक के सिर व गर्दन पर  धारदार  हथियार से कई वार कर हत्या की गई। परिजन ने साथी पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की  जांच में जुटी है। 
विज्ञापन



एमएलसी चुनाव 2026: 'लखनऊ जाकर कर लूंगा इस्लाम कबूल', आगरा में फूट-फूटकर रोए सपा के आकाश अग्रवाल
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में आगरा शिक्षक खंड से सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल ने मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगाए। कहा कि समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। मीडियो से बात कर वह फूट-फूटकर रोने लगे...पढ़ें पूरी खबर

कासगंज में बड़ा हादसा: गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर किशोर की माैत; परिवार में मचा कोहराम
यूपी के कासगंज जिले में गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत धराशायी हो गई। क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मलबे में दबकर एक किशोर की माैत हो गई...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


केलीकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद: दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम, पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद पदयात्रा कर 14 दिन बाद श्रीहित राधा केलीकुंज आश्रम पहुंचे। इस दाैरान संत के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर संत का स्वागत किया गया...पढ़ें पूरी खबर
 
सराफा बाजार: एक बार फिर सस्ता हुआ सोना, खरीदने का शानदार मौका; चांदी पर 50 हजार रुपये की गिरावट
आगरा में पिछले एक महीने में सोने के भाव में करीब 8 से 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में लगभग 50 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। करवाचौथ से पहले कीमतें घटने के कारण सराफा बाजार में रौनक बढ़ी है और आभूषणों की दैनिक बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत तक इजाफा दर्ज किया गया है...पढ़ें पूरी खबर

ट्रक चालक की हत्या: शराब पिलाने के बाद काटी गर्दन, सिर पर किए कई वार; साथी पर गंभीर आरोप
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में बिजौलपुर के पास नागर रोड पर ट्रक चालक की सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने उसके साथी सोनू समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें