फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकन न्याय पंचायत की उड़ान परीक्षा में सौम्या रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर/ करहल। शनिवार संकुल केंद्र कांकन और कुर्रा पर न्याय पंचायत स्तर की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वहीं बेवर में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कांकन में आयोजित प्रतियोगिता में सौम्या ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी पर न्याय पंचायत कांकन की संकुल स्तरीय उड़ान प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल नगला मनू की सौम्या प्रथम, अगौथा के रामकुमार और अभिनव यादव द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर अनन्या चौहान रही। खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। एआरपी महेंद्र चंद्र चतुर्वेदी, संकुल शिक्षक अरविन्द कुमार सिंह, प्रतिभा चौहान, शिवानी यादव मौजूद रहीं।
बेवर विकास खंड स्तरीय उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय बेवर पर खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला की देख रेख में हुआ। करहल के संकुल केंद्र कुर्रा पर उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी करहल बृजेंद्र स्वरूप निगम के निर्देशानुसार कराया गया। यहां परीक्षा एआरपी सतेंद्र प्रताप सिंह चौहान और शशीकांत दीक्षित की देखरेख में आयेाजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें