फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरोंजी : मलबे से अटा नागालैंड घाट, किसी को नहीं परवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी : मलबे से अटा नागालैंड घाट, किसी को नहीं परवाह
विज्ञापन

सोरोंजी(कासगंज)। तीर्थंनगरी सोरोंजी को तीर्थस्थल का दर्जा मिलने के बाद भी घाटों पर सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंदगी के कारण लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। हरि की पौड़ी का नागालैंड घाट मलबे से अटा हुआ है। इससे यहां प्रतिदिन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
हरि की पौड़ी का नागालैंड घाट दुर्दशा का शिकार है। पालिका ने इसी वर्ष इस घाट का नवनिर्माण कराया था। निर्माण के दौरान मजदूरों ने रेत की बोरियों का बांध बनाकर गंगा में नागालैंड घाट की तरफ पानी का बहाव रोक दिया था। घाट का निर्माण पूरे हुए 6 माह बीत चुके हैं। गंगा में कई बार नहर से पानी की आपूर्ति हुई है, लेकिन इन बोरियों व टूटफूट के दौरान जमा मलबे को हटाने की सुध नहीं ली गई। इससे आगामी मार्गशीर्ष अमृत कुंभ के दौरान पड़ने वाले स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। वहीं अमृत कुंभ मेला मार्गशीर्ष में हर साल देशभर से नागा साधू पहुंचते हैं और यहां शाही स्नान करते हैं। इस साल भी नागा साधू दिसंबर में यहां आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के निर्देश दिए
मेला मार्गशीर्ष को देखते हुए हरि की पौड़ी के घाटों की विशेष सफाई के निर्देश दिए गए हैं। हरि की पौड़ी में जल आपूर्ति करने वाले बंबा की सफाई कराई जा रही है। नागालैंड घाट की भी जल्द सफाई कराई जाएगी। -मुन्नी देवी नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें