फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर छूटी बॉलीवुड के 'हीरो' की ट्रेन, 'मां' को गोद में उठा लगाई दौड़

Fri, 14 Sep 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता सूरज पंचोली
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘सेटेलाइट शंकर’ के शॉट फिल्माए गए। इस फिल्म में अभिनेता आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन


शूटिंग के दौरान सूरज पंचोली को देखने के लिए काफी संख्या में फैंस पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। यूनिट के साथ आए बाउंसर्स ने यात्रियों को प्लेटफार्म से नहीं गुजरने दिया। कई लोगों से अभद्रता की।

स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर सुबह 10 से छह बजे तक ट्रेन के एक दृश्य की शूटिंग की शुरू हुई। निर्माता मुराद खान व इरफान हबीब द्वारा निर्देशित इस फिल्म के कई दृश्यों की शूटिंग आगरा में की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर पांच पर शूटिंग

फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता सूरज पंचोली
कैंट पर प्लेटफार्म नंबर पांच के लिए स्पेशल ट्रेन भी लगवाई गई थी। फौजी की भूमिका निभा रहे सूरज पंचोली ट्रेन से घर लौटने के दौरान सीट बदलने पर एक बुजुर्ग दंपति की मदद करते हैं। इसी सीन को फिल्माया जाना था।

इसके लिए सुबह नौ बजे से ही कैमरा आदि सामान लगवा दिया गया। फिल्म यूनिट के साथ आए बाउंसरों ने यात्रियों को प्लेटफार्म से नहीं गुजरने दिया। इस पर नोकझोंक भी हुई। देर शाम आगरा कैंट रेलवे संस्थान में भी फिल्म के कुछ दृश्यों का फिल्माया गया।

आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि शूटिंग के लिए उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मुख्यालय से अनुमति ली गई थी। जीआरपी व आरपीएफ की ड्यूटी भी लगाई गई थी। 

भीड़ दिखाने को बुलाए लोग

फिल्म के इस सीन की शूटिंग के लिए प्लेटफार्म पर भीड़ दिखाने के लिए आसपास के लोगों को पारिश्रमिक देकर बुलाया गया। इसकी जानकारी होने पर अवैध वेंडरों से लेकर अन्य लोग भी स्टेशन पर पहुंच गए। दोपहर तक यहां तकरीबन 400 लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें