फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस से लौट रही युवती को उठाया, खेत में किया गैंगरेप, कपड़े लेकर आरोपी फरार

Fri, 14 Sep 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मगोर्रा क्षेत्र में पड़ोस के घर से लौट रही युवती को दो युवक उठा ले गए। गांव के बाहर बाजरे के खेत में युवती से गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी उसके कपड़े लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


घर न पहुंचने पर परिजनों ने युवती को खोजा तो वो नग्नावस्था में खेत में मिली। कपड़े से ढककर उसे घर लेकर आए। पीड़िता के पिता ने गांव के युवक और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गुरुवार की रात युवती पड़ोसी के घर छठी पूजन से लौट रही थी। रास्ते में खड़े दो युवक उसे उठाकर गांव के पास ही बाजरे के खेत में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। खोजते हुए परिजन और ग्रामीण खेत तक पहुंचे तो उसके कपड़े लेकर भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

युवती को कपड़ों से ढककर परिजन उसे घर लेकर आए। शुक्रवार दोपहर पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा। यहां पर पिता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक और उसके साथी के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह चौहान ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  दबिश दी जा रही है। पीड़िता को डाक्टरी जांच के लिए भेजा है। वहीं, घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें