फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में सोनिया और मोनिका रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। शहीद मंदिर में चल रहे 50वें शहीद मेले में मंगलवार को महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें रंगोली, मेहंदी और नृत्य प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली में सोनिया और मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा की समाज में भेदभाव को समाप्त करने के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा। जीएस बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. क्षमा सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जहां बेटा एक कुल का नाम रोशन करता है वहीं बेटी दो-दो कुल को रोशन करती है।
इस दौरान रंगोली, मेहंदी और नृत्य प्रतियोगिता भी हुईं। रंगोली में सोनिया दीक्षित और मोनिका ने प्रथम स्थान पाया। काजल कश्यप और शालिनी वैस द्वितीय वहीं नीरू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य में सोनिया ने प्रथम, अभ्या सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पार्थ, रिद्धि व सिद्धि ने विशेष स्थान प्राप्त किया। इस दौरान दीक्षा दीक्षित, पुष्पा मिश्रा, रमा द्विवेदी, रुक्मिणी त्रिपाठी, अर्चना चौहान, जया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें