फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा के मलबा में दबकर घायल हुई वृद्धा की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव अनूपपुर में मकान का छज्जा गिरने से घायल वृद्धा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव अनूपपुर निवासी अखिलेश कुमार के घर में रविवार को पुत्री रोहिणी की बरात आई थी। सोमवार की सुबह मंडप का कार्यक्रम चल रहा था तभी सुबह करीब 11 बजे अचानक बरामदे का छज्जा नीचे बैठे लोगों पर गिर गया। मलबे के नीचे दबकर हेमराज पुत्र होरीलाल, अनेकश्री पत्नी तिलक सिंह, समला देवी पत्नी गेंदालाल जाटव निवासी गांव रूई भोगांव और उर्मिला देवी पत्नी करन सिंह निवासी बढईपुर थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद घायल हो गए थे। अनेकश्री पत्नी रामसहाय, समला पत्नी गेंदालाल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान 75 वर्षीय अनेकश्री ने दम तोड़ दिया। वहीं समला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अखिलेश की ओर से दी गई तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें