फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे ने सीकरी दरगाह में की जियारत

Sat, 14 Nov 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला,फतेहपुर सीकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने शुक्रवार को अपने पति गोल्डी बहल और बेटे के साथ सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंचकर जियारत की। बाद में पुरास्मारकों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे दोपहर लगभग एक बजे सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीकरी स्मारक पहुंचीं। उन्होंने दीवाने आम, दीवाने खास, अनूप तालाब, पंचमहल, टर्की सुल्तान, वीरबल हाउस, जोधाबाई पैलेस, मैरियत पैलेस समेत कई पुरास्मारकों का अवलोकन किया। लाल पत्थरों की मुगलिया तामीर में पच्चीकारी, वास्तुकला एवं निर्माण कला को अपलक निहारती रहीं। उन्होंने पति और पुत्र के साथ मुगलिया स्मारक की वास्तुकला और पच्चीकारी को कैमरे में भी कैद किया। बाद में उन्होंने हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में जाकर जियारत की और मन्नत का धागा भी बांधा। सज्जानशीं रईस मिंया चिश्ती की ओर से अनवार भाई ने तबर्रूकात भेंट की। इसके बाद उन्होंने बुलंद दरवाजा, जामा मस्जिद समेत अन्य स्मारकों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें