फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात और कर्मचारियों को एसआईटी का नोटिस

Sat, 14 Nov 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड फर्जी मार्कशीट की जांच में डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कई और कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सात कर्मचारियों को नोटिस भेेजा है।
विज्ञापन

 इन्हें 17 नवंबर को लखनऊ में बयान दर्ज कराने हैं, वरना इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो जाएगा। इनमें से एक बीएड सेक्शन प्रभारी तो पांच गोपनीय विभाग में तैनात हैं।
 एक खंदारी कैंपस में सेवारत है। सूत्र बताते हैं कि नोटिस मिलने के बाद इन्होंने वकीलों से राय लेना शुरू कर दिया है। फर्जीवाड़े गैंग के सरगना को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

 बता दें कि विश्वविद्यालय के नाम से 25 हजार बीएड फर्जी मार्कशीट जारी हुई हैं, ये गोपनीय विभाग के चार्ट में भी दर्ज हैं। खुलासे के बाद हाईकोर्ट की मानीटरिंग में एसआईटी जांच कर रही है। इससे पहले पांच को नोटिस मिल चुका है।

चुनाव : शुभकामनाओं के बहाने मांगा समर्थन
विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए 18 नवंबर को मतदान होगा। पांच पदों के लिए दावेदार मैदान में हैं। दिवाली की शुभकामना देते हुए खुद के लिए वोट मांग रहे हैं। सबसे ज्यादा रोमांचक मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश चौधरी और एसएन दुबे के बीच है। बता दें कि विवि में साढ़े पांच सौ से अधिक स्थायी कर्मचारी हैं। संविदा कर्मचारी मतदान में भाग नहीं ले सकेंगे। परिचय पत्र के साथ ही मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें