फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोनल बंसल बनीं अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील क्लब की वाइस प्रेसिडेंट

विज्ञापन
सोनल बंसल
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी की सामाजिक कार्यकर्ता और इनर व्हील क्लब आगरा मिडटाउन की वरिष्ठ सदस्य सोनल बंसल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगरा का नाम रोशन किया है। उन्हें 2026-27 के लिए अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील क्लब का वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। यह उपलब्धि आगरा से वैश्विक मंच तक उनके नेतृत्व की मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है।
विज्ञापन


क्लब की अध्यक्ष रचना जिंदल ने बताया कि यह सफलता पूरे आगरा और डिस्ट्रिक्ट 311 के लिए सम्मान की बात है। वहीं इनर व्हील की पूर्व सीजीआर डॉ. सुमन सुराना ने कहा कि सोनल बंसल की नियुक्ति से देश की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
इनर व्हील संगठन में 24 वर्षों की सक्रिय सेवा के दौरान सोनल बंसल ने सामाजिक कार्य, महिला सशक्तीकरण और सेवा परियोजनाओं में अहम भूमिका निभाई है। लंबे अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वर्ष 2027-28 में वे एसोसिएशन प्रेसिडेंट के रूप में अंतरराष्ट्रीय त्रैवार्षिक सम्मेलन का नेतृत्व भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें