फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक ले जाने को इनकार करने पर पिता की हत्या, असलाह के साथ बेटा फरार

Sun, 09 Aug 2020 09:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

लाइसेंसी बंदूक ले जाने को किया था मना
विज्ञापन
मृतक रामबाबू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद में लाइसेंसी बंदूक लेकर जाने से मना करने पर इरादतनगर के गांव खेड़िया के मजरा गया प्रसाद का पुरा में शनिवार की दोपहर एक युवक ने अपने की पिता रामबाबू (66) को गोली मारकर जान ले ली। सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के मुताबिक रामबाबू के नाम लाइसेंसी बंदूक है। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे उसका बेटा मुकेश बंदूक लेकर घर से निकला। यह देखकर पिता और परिवार के अन्य लोगों ने उसे रास्ते पर रोककर बंदूक लेने की कोशिश की। इसे लेकर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि तभी युवक ने गुस्से में आकर फायर कर दिया। गोली उसके पिता को ही लग गई। इससे हड़कंप मच गया। परिवार के लोग रामबाबू को लेकर इलाज के लिए नजदीकी एक अस्पताल में गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  केरल विमान हादसा: को-पायलट अखिलेश कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा मथुरा, गांव में किया जाएगा अंतिम संस्कार


इधर, घटना के बाद बंदूक लेकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करता है। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार एवं इंस्पेक्टर इरादतनगर सूरज सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के एक अन्य बेटे राजवीर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें