फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व मंत्री के बेटे की गुंडई, भरे कॉलेज में ई-रिक्शा चालक पर बरसाई लाठी; पुलिस कर रही जांच

Thu, 25 Jul 2024 01:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में पूर्व मंत्री के बेटे की गुंडई सामने आई है। इसने भरे कॉलेज में ई-रिक्शा चालक पर लाठी बरसाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के बेटे ने ई-रिक्शा चालक पर बरसाईं लाठी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का परिवार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। बृहस्पतिवार को उनके बेटे डॉ. संजीव पाल सिंह की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

विज्ञापन

इसमें वह डंडे से एक ई-रिक्शा चालक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेकर आरबीएस कॉलेज में एसोसिएसट प्रोफेसर डॉ. संजीव पाल और गार्ड जल सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध मारपीट व गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों को थाने से मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

घटना पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो आरबीएस कॉलेज का बताया गया। उसमें तीन लोग एक व्यक्ति को पीट रहे थे। पुलिस को छानबीन में पता चला कि डंडे से पीटने वाले कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव पाल हैं। पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के बेटे हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वह फोर्स के साथ आरबीएस कॉलेज पहुंचे। डॉ. संजीव पाल, गार्ड जल सिंह व कर्मचारी संजय को पकड़ा। छानबीन में पता चला कि मारपीट ई-रिक्शा चालक आशीष के साथ की गई थी। पुलिस ने आशीष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया।

इंस्पेक्टर हरीपर्वत को आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ई-रिक्शा चालक ने गार्ड से अभद्रता की थी। उसे धमकाने के लिए डंडा निकाला था। ई-रिक्शा कॉलेज के गेट के सामने खड़ा था, जिसे हटाने को कहा तो चालक ने गार्ड जल सिंह से गाली गलौज कर दी। ई रिक्शा चालक ने आरोप निराधार बताया।

 

कॉलेज में घसीट ले गए, जमकर पीटा
चालक आशीष ने पुलिस को बताया कि वह गरीब है। गार्ड ने उसे गालियां दी थीं। उसने गाली देने का विरोध किया। उसे घसीटकर कॉलेज में ले आए। बाल पकड़कर डंडे से पीटा। इंस्पेक्टर ने तीनों आरोपियों को हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद राजनीतिक दवाब बनाया जाने लगा। बाद में पुलिस ने राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते तीनों को थाने से मुचलके पर छोड़ दिया।

वीडियो देख लोग बोले-हद है
जिसने भी पूर्व मंत्री के बेटे का वीडियो देखा यही बोला कि भाजपा नेता के परिजन खुलेआम गुंडई कर रहे हैं। पहले उनके पौत्र ने कारोबारी की बेटी पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। अब बेटा डंडे से ई-रिक्शा चालक को पीट रहा है।

 

हवालात में पहुंचे तो निकली हेकड़ी, फोटो वायरल
पुलिस ने डॉ. संजीव पाल सहित तीन आरोपियों को हवालात में बंद किया था। यह फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डॉ. संजीव पाल सिर झुकाकर खड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह फोटो पुलिस ने ही खींचा था, जोकि बाद में वायरल हो गया।

 
विज्ञापन

कौन हैं पूर्व मंत्री उदयभान
चौधरी उदयभान सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वह फतेहपुरसीकरी विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे। 2019 में उन्हें योगी सरकार में एमएसएमई के मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया गया था। इसके पहले 1993 में भी वह दयालबाग विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। उनके बेटे डॉ. संजीव पाल भी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें