फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे ने पिता को हनीट्रैप में फंसाने का रचा जाल, मां ने भी दिया साथ, खुलासा हुआ तो शर्म से हुए पानी-पानी

Wed, 24 May 2023 03:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में बेटे ने पिता को हनीट्रैप में फंसाने का जाल रचा। इस साजिश में उसकी मां ने भी उसका साथ दिया।   खुलासा हुआ तो दोनों शर्म से पानी-पानी हो गए। 
विज्ञापन
UP: बेटे ने पिता को हनीट्रैप में फंसाने का रचा जाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दयालबाग में रहने वाले कारोबारी को उनके बेटे ने ही मां के साथ मिलकर हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की। बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की लाखों की संपत्ति हड़प ली। मकान बेच दिए। इस मामले में कारोबारी ने अपनी पत्नी व बेटे के विरुद्ध थाना न्यू आगरा में धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

पत्नी देती है बेटे को सह 

गायत्री अपार्टमेंट, दयालबाग के रहने वाले मनोज उपाध्याय पहले लेखन कार्य से जुड़े थे, अब अपना व्यापार करते हैं। उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका बेटा गलत सोहबत में पड़ गया। पत्नी संगीता भी बेटे को शह देती है। मनमाफिक खर्च नहीं मिलने पर मां-बेटे ने मिलकर मनहर ग्रीन कॉलोनी स्थित प्लॉट बेच दिया। जो कि उन्होंने पत्नी के नाम पर खरीदा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज तिवारी ने हासिल की 917वीं रैंक, बोले- कुछ भी हो न हारें

परेशान होकर बेटे को बेदखल कर दिया 

इसका विरोध करने पर मां-बेटे ने उनको पीटा। इसके बाद दोनों हाथरस रहने चले गए। अक्टूबर 2022 में लौटकर आए और दोनों फिर से उत्पीड़न करने लगे। बेटे ने अलमारी से साढ़े पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। उनके फर्जी हस्ताक्षर करके उनके खाते से 12 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। परेशान होकर बेटे को बेदखल भी कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- ताजमहल में पानी की किल्लत: बूंद-बूंद को तरसे पर्यटक, मुख्य गुंबद की बत्ती गुल, कई विदेशियों की बिगड़ी तबीयत

हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश

अब पत्नी व बेटा हाथरस में रहते हैं। पिछले दिनों में बेटे ने ही विभिन्न महिलाओं से फोन कॉल्स कराकर उनको हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की। घर का विवाद कई बार थाने भी पहुंचा मगर पुलिस ने समझौता करा दिया। इस मामले में पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करके न्यू आगरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें