फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दामाद ने किया सास का कत्ल, इस बात पर हुआ नाराज; गुस्से में बन गया कातिल

Fri, 29 Mar 2024 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शराब के नशे में दामाद ने सास की हत्या कर दी। उसने सास के सिर में डंडा मारा, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी दामाद की तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन
सास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के आनंदवन में किराए के मकान पर रहने वाली 50 वर्षीय महिला की उसके दामाद ने सिर में डंडा मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सुखरानी पत्नी शिवप्रताप मूल रूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली थी। शिव प्रताप मथुरा जिले के एक अधिवक्ता के चालक हैं। शिव प्रताप के अनुसार दामाद राकेश निवासी नंदवाड़ा, बांदा दहेज में तीन लाख रुपए की मांग कर रहा था। बेटी सुनीता को उसने घर से निकाल दिया था। बीते 12 मार्च को वह शराब के नशे में घर पर आया। 
विज्ञापन


सुखरानी से झगड़ने लगा। इसी दौरान राकेश ने सुखरानी के सिर में डंडे से प्रहार कर दिया। 
बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान सुखरानी की मृत्यु हो गई। थाना हाईवे इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार पोस्टमार्टम करा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें