फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ददिया सास से इस कदर परेशान हुआ दामाद, शादी के एक साल बाद ही रिश्ते में पड़ी दरार; पत्नी ने छोड़ दिया घर

Mon, 05 Aug 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

शादी के एक साल बाद ही पति और पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई। वजह कोई और नहीं बल्कि पत्नी की दादी निकली। पति का कहना है कि पत्नी हर काम में दादी का राय लेती है। इसी बात को लेकर विवाद रहता है। 
 
विज्ञापन
पति पत्नी की लड़ाई - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को ददिया सास से परेशान दामाद की शिकायत सुनी गई। कहा गया कि पत्नी हर काम में अपनी दादी की राय लेती और उसी के अनुसार काम करती है। क्लेश बढ़ने पर मायके छोड़ दिया है।
विज्ञापन


काउंसलर डॉ. अमित गौंड ने बताया कि पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी को एक साल भी नहीं हुए हैं। पति अपने साथ रखने को राजी नहीं है। वह मायके में रह रही है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी की दादी का घर में बहुत हस्तक्षेप है। हर काम वह दादी से पूछकर ही करती है। उनके नुस्खे और बातों की वजह से आए दिन क्लेश होता है।

दुखी होकर पत्नी को साथ लाने से मना कर दिया। पति का कहना है कि वह अपनी दादी की राय लेना बंद कर दे तो साथ रखने को राजी है। मामले में अगली तारीख दे दी गई। रविवार को 114 मामले पहुंचे, जिनमें से 2 में एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की गई। 12 मामलों में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें