टेड़ी बगिया में है ससुराल
मृत युवक के पिता नानक चंद ने बताया कि 31 मई को धर्मेंद्र के आगरा स्थित टेड़ी बगिया निवासी ससुरालीजन आए थे। ससुरालीजन और धर्मेंद्र के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उन्होंने धर्मेंद्र की पिटाई लगा दी। साथ ही उसकी पत्नी और उसके जेवर भी साथ ले गए। वह इसकी शिकायत करने हाईवे थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने दिन में आने की कहकर वापस कर दिया। बृहस्पतिवार को भी वे थाने गए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
ये भी पढ़ें - Firozabad: मोबाइल चला रहा था बेटा, पिता ने छीन लिया; उठाया ऐसा कदम उड़े घरवालों के होश
इसलिए दे दी जान
ससुरालियों द्वारा पिटाई लगाने से आहत होकर बेटे ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया कि धर्मेंद्र की शादी 2017 में आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी साखी उर्फ मोना पुत्री लक्ष्मीनारायण के साथ हुई थी। एक चार वर्ष की बेटी है।
ये भी पढ़ें - 'साढ़ूपुर नरसंहार': महिलाएं देखीं न बच्चे, गोलियां चलीं गिरीं लाशें, 42 साल पहले खेला गया था खूनी खेल